व्हाइट टाइगर सफारी को 2 सांभर के बदले मिला सफेद बाघ

सतना :केन्द्रीय चिडियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलने के उपरान्त एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर से 2 मादा सांभर को गांधी प्राणी उद्यान ग्वालियर को दिए जाने के बदले 1 सफेद बाघ व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर को दिया गया है। इसकी उम्र 5 महीना है। वनमण्डलाधिकारी सतना मयंक चांदीवाल ने बताया कि सफेद बाघ शावक को अभी जू के क्वारंटाइन बाडे में रखा गया है।

महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर में वर्तमान में अभी 3 सफेद बाघ रघु, टीपू और सोनम है। नए सफेद बाघ के आने के बाद अब संख्या 4 हो गयी है। एक्सचेंज प्रोग्राम में मुख्य वन संरक्षक रीवा राजेश राय, डायरेक्टर जू सूरज सिंह सेन्द्राम, वन्य प्राणी चिकित्सक नितिन गुप्ता, क्येरेटर जू रंजन सिंह परिहार, वनरक्षक लोकेश दुबे, अखिलेश मिश्रा एवं प्रकाश दल द्वारा ट्रान्सलोकेशन का कार्य किया गया।

Next Post

महापौर की मदद से बच्ची के आँख का हुआ इलाज

Thu Jan 16 , 2025
सतना:मैहर जिला की निवासी सुशीला ताम्रकार पुत्री वंशिका ताम्रकार जिनके नेत्र में पत्थर लग जाने से आंख में गम्भीर चोट आयी. आर्थिक दृष्टि से सक्षम न होने के कारण कई जगह पर जाकर मदद की गुहार लगाई किसी ने नहीं सुना . सतना के महापौर योगेश ताम्रकार को जैसे ही […]

You May Like