इंदौर: मूसाखेड़ी शाइन नगर में ठेला लगाने की जगह को लेकर हुए विवाद में एक ठेलेवाले पर हमला हो गया. आज़ादनगर पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय विजय निवासी मयूर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लाल मंदिर के पास संदीप और हेमन्त ने गाली-गलौज कर उस पर लात-घूँसे और लोहे की पाइप से वार किया, जिससे उसके सिर व हाथ में चोटें आईं. जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
CM डॉ.यादव ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, मां दुर्गा का आशीर्वाद सब पर बना रहे
Mon Sep 22 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवी मां […]
