वीकेंड का वार में फूट-फूटकर रोईं नीलम गिरी

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान एक टास्क देंगे। जिसमें सभी घरवाले भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को टारगेट करेंगे। जिसकी वजह से वह भड़क जाएंगी और सलमान खान के सामने ही रो पड़ेंगी।

 टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर एपिसोड के साथ दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में घरवालों को जमकर रिएलिटी चेक दे रहे हैं। कभी किसी की तारीफ करते हैं तो कभी गलतियों पर क्लास लगाते हैं। बीते एपिसोड में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया। वहीं रविवार के एपिसोड में एक ऐसा टास्क देखने को मिलेगा, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि का सब्र टूट जाएगा और वह रो पड़ेंगी।

वीकेंड का वार के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस टास्क में हर सदस्य को यह तय करना होगा कि कौन घर का असली लीडर है और कौन सिर्फ फॉलोअर। इसके लिए उन्हें कंटेस्टेंट की तस्वीरें बोर्ड पर लगानी होंगी।

Next Post

जिला अस्पताल बदहाली का शिकार

Sun Aug 31 , 2025
कटनी: जिला अस्पताल की हालत किसी भयावह सच्चाई से कम नहीं। इन दिनों मौसम बदलने से बुखार, सर्दी-जुकाम, मलेरिया और डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। गाँव-गाँव से हजारों मरीज रोज़ अस्पताल पहुँच रहे हैं। बढ़ती भीड़ से अस्पताल का हाल और ज्यादा बदतर हो चुका […]

You May Like