स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गयी: सेना

नयी दिल्ली 20 मई (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात किये जाने को लेकर आ रही परस्पर विरोधाभासी खबरों के बीच सेना ने स्पष्ट किया है कि इस पवित्र धार्मिक स्थल पर किसी भी तरह की वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गयी थी।

भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि मीडिया की रिपोर्ट में स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात किये जाने की बात सामने आई हैं। सेना ने स्पष्ट किया कि श्री दरबार साहिब अमृतसर ( स्वर्ण मंदिर) में किसी भी तरह की वायु रक्षा प्रणाली या अन्य रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गयी थी।

उल्लेखनीय है कि सेना के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के खतरे को देखते हुए स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात की गयी थी।

इसके बाद शिरोमणि गुरूद्धारा प्रबंधक समिति के प्रमुख ग्रंथी ने इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा था कि मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गयी थी।

Next Post

बंगलादेशी नागरिक को मिली सशर्त जमानत

Tue May 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भारत-बंगलादेश सीमा के जरिए विदेशी नागरिकों की कथित घुसपैठ और तस्करी से जुड़े मानव तस्करी के मामले में दिसंबर 2023 गिरफ्तार बंगलादेशी नागरिक सुमन शेख को मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन वी सिंह की पीठ […]

You May Like