ग्वालियर: ग्वालियर पूर्व विधानसभा के नाका चन्द्रवदनी में विभिन्न गलियों में सी.सी. सड़क निर्माण के लिए विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय जनता के साथ भूमिपूजन किया। इन सड़कों का निर्माण करीब 2 करोड रूपये की लागत से कराया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
भूमिपूजन के पश्चात् विधायक डाॅ. सिकरवार ने क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रीय नागरिकों की परेशानियां सुनी और तुरंत संबधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि बरसात के मौसम में यह सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके पुनः निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी।
इसी क्रम में आज विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन कर कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता को शुद्ध पेयजल मिले, स्वच्छता रहे, इस पर हम तत्परता से काम कर रहे है और हम इन कार्यो पर नजर बनाये रखते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य आम जन की सुविधा अनुसार आगे भी होते रहेंगे। क्षेत्र का विकास व प्रगति को लक्ष्य मानकर मैंने हमेशा काम किया है और इस काम में सफल भी रहा हूॅ। आपकी जो भी समस्या मेरे पास आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा।
