108 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत और 8 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का होगा भव्य पूजन

ग्वालियर। प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला आदर्श गौशाला लाल टिपारा में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के दृष्टिगत गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम बुधवार प्रातः 11:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर गौशाला में प्रातः 11:30 बजे से 108 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत और 8 फीट ऊंची गोबर से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं के संस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशी खेलों के प्रदर्शन के साथ भी लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें चिकित्सक, गौ सेवक, समाजसेवी, शिल्पी, प्रकृति प्रेमी आदि शामिल होंगे l देसी उत्पाद के स्टॉल आदि की व्यवस्था भी है l

आदर्श गौशाला में 22 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे भारतीय वेशभूषा में पधारें, गौ पूजन में भाग लें और गोवर्धन भगवान के लिए घर से प्रसाद साथ लेकर आएं।

Next Post

जवानों के घर पहुंचकर आला अफसरी ने मनाई दिवाली

Tue Oct 21 , 2025
ग्वालियर। एक ओर जब पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा था, तो पुलिसकर्मी बिना किसी शिकायत ड्यूटी पर तैनात रहे ताकि दूसरों की दिवाली अच्छी बन सके. अफसर से लेकर जवान तक दिवाली पर लोगों की सुरक्षा के लिए कुल तीन दिनों तक वर्दी पहनकर परिवार से दूर रहे. […]

You May Like