10-10 हजार के इनामी दो ड्रग्स तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के दो इनामी आरोपियों को मंदसौर से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से फरार थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी. गिरफ्तार आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है.खालिद हुसैन और नदीम खान को 151 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान मामले में शाहिद उम्र 33 साल निवासी अभिनव कॉलोनी, मंदसौर और महफूज उम्र 31 साल निवासी मंदसौर की संलिप्तता सामने आई थी.

इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। गिरफ्तारी नहीं होने पर डीसीपी क्राइम ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था. क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मंदसौर में दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर इंदौर लाया. अब उनसे ड्रग्स के सप्लायर, खरीदार और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी अहम जानकारी मिलेगी.

पूछताछ जारी है…
आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी

Next Post

तेलंगाना के रंगारेड्डी में दिल दहला देने वाली घटना, पॉक्सो आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या की

Sat Jul 11 , 2026
हैदराबाद, तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हत्याकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। शाबाद मंडल के दैवलागुडा में राजकुमार नामक व्यक्ति ने अपने ऊपर दर्ज पॉक्सो केस की रंजिश में छह लोगों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने सबसे पहले […]

You May Like