भोपाल: हुजूर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित विधानसभा सम्मेलन में भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप मुख्य अतिथि रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा युवा सदन में आयोजित इस सम्मेलन में हुजूर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सैकड़ों व्यापारी और नागरिक शामिल हुए। मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान अब देश के लिए जनआंदोलन बन चुका है और हर तरफ स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को लेकर उत्साह है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस दीपावली का त्योहार वोकल फॉर लोकल को समर्पित रहा और स्थानीय उत्पादों को बल मिलने से विक्रेताओं की भी दिवाली शानदार रही। सम्मेलन में नागरिकों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया और हस्ताक्षर सहित संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान सुनिश्चित किया।
