इंदौर: मास्टर प्लान की एमआर -11 सड़क निर्माण कार्य अब दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है. उक्त सड़क का आईडीए 73 करोड़ में हाई वे कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया है. 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क में अब सिर्फ झुग्गी बस्ती का अतिक्रमण बचा है, बाकी पक्के और फैक्टि्रयों के पक्के निर्माण से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.
आईडीए देवास नाका से बायपास को जोड़ने वाली मास्टर प्लान 3.5 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी सड़क बना रहा है. उक्त सड़क पर सिक्स लेन कैरेज वे के अलावा साइकिल ट्रैक से लेकर पैदल घूमने तक के अलग-अलग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव है. यह सड़क चौधरी के ढाबे से शुरू होकर बायपास पर गोल्डन लीव्स होटल पर निकलेगी.
सड़क का फायदा
उक्त सड़क बनने के बाद बायपास से चौधरी के ढाबे और चौधरी के ढाबे से बायपास पर भारी वाहन सीधे आ जा सकेंगे. ट्रांसपोर्ट नगर और न्यू लोहा मंडी से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. शहर में भारी वाहनों का घुसना बंद होगा और यातायात व्यवस्था सुगम होने में मदद मिलेगी.
