दमोह: हटा अनुविभाग क्षेत्र के गैसाबाद थाना अंतर्गत ग्राम भैंसा की 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची घर वालो को बिना बताए कहीं चली गई. जिसकी खोज परिवारजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के स्थलो पर जाकर की गई, लेकिन पता ना चलने पर परिजनों ने दिनांक 6 मार्च 2025 को थाना गैसाबाद में उपस्थित होकर गुम इंसान की कायमी दर्ज कराई.
जिस पर थाना प्रभारी द्वारा कायमी कर अपराध क्रमांक 34/25 धारा 137(2) बीएनएस विवेचना में लिया, सायबर सेल की मदद से अपहर्ता को 10 मार्च 2025 को दस्तयाब कर न्यायालय में कथन कराकर अपहर्ता को उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया. दस्तयाबी में थाना प्रभारी गैसाबाद उनि प्रीति पाण्डे, सउनि गोदन सिंह,प्रआर राधेश्याम सिंह परिहार, प्रआर अरविंद तिवारी, आर धर्मेंद्र सिंह, आर उमेश सिंह, म. आर. अनुपमा पांडे, व सायबर सेल से सौरभ टंडन, राकेश अठ्या का सराहनीय योगदान रहा.
