यातायात पुलिस की कार्यवाही

दमोह:पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निजी वाहनों में हूटर, फ़्लैश लाइट (लाल/ पीली/नीली बत्ती), वीआईपी स्टीकर व अमानक नंबर प्लेट का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दिनांक 15 मार्च 25 तक विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.अभियान के तहत 03 वाहनों के मौके पर ही हूटर निकलवाए गए.अमानक नंबर प्लेट का उपयोग करने वाले 05 वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की गई.

निजी वाहनों में हूटर के उपयोग व अमानक नंबर प्लेट की शिकायत हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा मोबाइल नंबर 7587647905 जारी किया गया है.जिससे उक्त अभियान में आम नागरिक की सहभागिता ली जा सके.इसके साथ ही निरी दलबीर सिंह थाप्र यातायात व स्टाफ द्वारा नगर के मारुताल वमुक्ति धाम पर सघन वाहन चैकिंग कर 28 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई.उक्त 28 वाहनों पर कार्यवाही कर 13600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया

Next Post

विधायक कैलाश कुशवाह ने माधव टाइगर रिजर्व पर उठाए सवाल

Tue Mar 11 , 2025
शिवपुरी: कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाह ने माधव टाइगर रिजर्व पर सवाल उठाया है कि भूखे पेट पर्यटन नही होता है।कैलाश कुशवाह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कैलाश ने कहा कि में आपके दर्द को लेकर बोल रहा हूँ। शिवपुरी की हालत […]

You May Like