विधायक कैलाश कुशवाह ने माधव टाइगर रिजर्व पर उठाए सवाल

शिवपुरी: कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाह ने माधव टाइगर रिजर्व पर सवाल उठाया है कि भूखे पेट पर्यटन नही होता है।कैलाश कुशवाह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कैलाश ने कहा कि में आपके दर्द को लेकर बोल रहा हूँ। शिवपुरी की हालत देखकर मन भर आता है। जब किसी शहर में योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये आते हैं, तो वहाँ विकास होता है। सड़कें बनती हैं, फैक्ट्रियां लगती हैं, लोगों को काम मिलता है। पीएम और सीएम जब आते हैं, तो शहर चमक उठता है लेकिन शिवपुरी में क्या हो रहा है?

यहाँ सीएम आ रहे हैं, पर्यटन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। सुबह चौराहों पर हजारों मजदूर खड़े होते हैं, हाथ में औजार लिए, काम की तलाश में। उनके लिए क्या? उनके पेट के लिए क्या? एक दिन का काम मिले, तो रोटी जुटे, नहीं तो भूखे सो जाएँ। हमारे नौजवान बेरोजगार हैं। पढ़ाई की, डिग्री ली, लेकिन नौकरी नहीं। सरकार फैक्ट्री क्यों नहीं लगवाती ? यहाँ कोई उद्योग क्यों नहीं ? पर्यटन के नाम पर पैसा बहाया जा रहा है, लेकिन मजदूरों और नौजवानों के लिए कुछ नहीं। क्या हमारे बच्चों का भविष्य सिर्फ चौराहों पर खड़े होने के लिए है? मजदूर मेहनत करने को तैयार हैं, लेकिन काम कहाँ से लाएँ ?

Next Post

लावन रोड पर तेज रफ्तार बाइकें भिड़ीं, 4 युवक घायल

Tue Mar 11 , 2025
भिंड: लावन गांव के मोड़ पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार 4 युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने […]

You May Like