दिल्ली से आकर तलाकशुदा महिला की लूटी अस्मत

जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक दिल्ली से जबलपुर आकर उसकी अस्मत लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसे बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उेसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक कटंगी निवासी 23 वर्षीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तलाक के बाद पति से अलग रहती है।

सन् 22 जनवरी 2022 में उसकी दोस्ती बाकल जिला कटनी निवासी मनोज वंशकार पिता राम श्रीपाल 24 वर्ष के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। मनोज दिल्ली स्थिल एक होटल में जॉब करता है जिसकी बहन कटनी वार्ड नंबर 13 में रहती है जब वह बहन के घर आता था तो उसे मिलने के लिए बुलाता था।

बहन की जेठानी के रूम में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक वादे से मुकर गया और उससे दूरी बनाते हुए रिश्ता तोड़ दिया और उसे डराने धमकाने लगा। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

लाश के छह टुकड़े करने वाला कातिल गिरफ्तार, हाथ-पैर मिले, नहीं मिला सिर

Thu May 15 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थानातंर्गत कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार के समीप झाडिय़ों में लाश के छह तुकड़े कर शव को फेंकने वाले कातिल तक पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ ही संदेहियों को भी हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा मृतक के धड़ के बाद उसके […]

You May Like