जबलपुर: गोहलपुर थानातंर्गत कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार के समीप झाडिय़ों में लाश के छह तुकड़े कर शव को फेंकने वाले कातिल तक पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ ही संदेहियों को भी हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा मृतक के धड़ के बाद उसके दोनों पैर-हाथ बरामद कर लिए गए हैं लेकिन अब तक सिर नहीं मिला है।
विदित हो कि त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार के समीप खाली प्लॉट में सिर कटी लाश पड़ी मिली थी। दुर्गंध आने पर रहवासियों को शक हुआ तो वेे पहुंचे थे। जब उनकी नजर पड़ी तो उनकेे रोंगटे खड़े हो गए थे। व्यक्ति का केवल धड़ ही था। सिर, दोनों हाथ, पैर गायब थे। बाद में एक पैर, एक हाथ मिल गया। जिसके बाद उन्हें एकत्रित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि बाद में दूसरा हाथ और पेैर भी मिल गया। लेकिन सिर अब तक नहीं मिला।
ऐसे हुई शिनाख्त
टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। धड़, दोनों हाथ, पैर को पीएम के लिए भेजा गया। एक हाथ में पायल और मंजू-परम लिखा मिला। जबकि बाएं पैर में रॉड डली हुई थी। छानबीन तेज की गई। यशोदा गौड पति रतन सिंह 50 वर्ष निवासी गोराबाजर ने मृतक की शिनाख्त भाई परम सिंह ठाकुर पिता स्व. श्याम लाल ठाकुर 40 वर्ष के रूप में की।
