कोटक लार्ज एंड मिडकैप फंड ने 22 वर्ष में दिया औसतन 17 प्रतिशत का वार्षिक प्रतिफल

मुंबई 18 सितंबर (वार्ता) कोटक म्यूचुअल फंड ने कहा है कि उसके लार्ज एंड मिडकैप फंड ने दो दशक से पहले अपनी शुरुआत से वर्ष-दर-वर्ष औसतन 17 पैसे का प्रतिफल दर्ज किया है।

कोटक लार्ज एंड मिड कैप फंड ( पहले कोटक इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज फंड) के 22 वर्ष पूरे होने पर फंड ने एक टिप्पणी में कहा है कि पिछले 22 वर्षों में उसके लार्ज एंड मिड कैप फंड में निवेश 34 गुना से अधिक बढ़ा है। परचे के अनुसार वर्ष 2004 में कोटक लार्ज एंड मिडकैप फंड में निवेश किए गए दस हाजार का एकमुश्त निवेश का मूल्य बढ़कर 3,44,736 रुपये हो गया होता, जो वर्ष दर वर्ष 17.45 प्रतिशत प्रतिफल के बराबर है।

इस योजना ओपन-एंडेड इक्विटी योजना है। इसमें निवेशक किसी भी समय जुड़ या निकल सकते हैं। कोटक म्यूचुअल के अनुसार इस वर्ष अगस्त तक इस योजना के प्रबंधनाधीन परिसम्पत्तियां 32,325 करोड़ रुपये की थीं। इसका प्रबंधन इस समय कोटक म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) हर्ष उपाध्याय के नेतृत्व में (इक्विटी) कर रहे हैं। 31 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, इस फंड के पोर्टफोलियो में बैंकों का हिस्सा 18 प्रतिशत व अन्य वित्तीय सेवाओं और फार्मा शेयरों का हिस्सा सात-सात प्रतिशत से अधिक है।

 

 

 

Next Post

बरेठा घाट में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच फंसी कार; 4 घायल

Fri Sep 18 , 2026
बैतूल। बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बैतूल से शाहपुर की ओर जा रही एक कार ट्रक की टक्कर के बाद दो वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि […]

You May Like