वित्त आयोग ने 2026-31 के लिए अपनी सिफारिशें राष्ट्रपति को सौंपी

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) सोलहवें वित्त आयोग ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी जिसमें अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व और अन्य वित्तीय संसाधनों के बंटवारे के बारे में सिफारिशें हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों ने राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपी। ये सिफारिशें 2026-31 के लिए हैं। सोलहवें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था।

वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है और इसकी भूमिका अर्ध न्यायिक एवं सलाहकार की होती है। इसका गठन संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत राष्ट्रपति द्वारा हर पांच साल में गठित किया जाता है। इसका मुख्य काम केंद्र और राज्य सरकारों के बीच करों और वित्तीय संसाधनों के वितरण की सिफारिश करना है।

आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करते समय सभी राज्यों के साथ साथ विशेषज्ञों से भी परामर्श करता है। इसकी सिफारिशें बाध्यकारी नहीं होती हैं लेकिन सरकारें मौटे तौर पर इसकी सिफारिशों के आधार पर फैसले करती हैं।

 

Next Post

दतिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने प्रभारी डीईओ को पद से हटाया

Mon Nov 17 , 2025
दतिया। जिला दतिया में शिक्षा प्रशासन की कार्यप्रणाली में लगातार मिल रही शिकायतों और गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी यू.एन. मिश्रा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। काफी समय से […]

You May Like