फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना प्राथमिकता

सीहोर।सांसद आलोक शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई.

बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 20 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं.

सांसद श्री शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा, दिव्यांग, वृद्धजनों सहित सभी प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है. कलेक्टर बालागुरू के ने अधिकारियों को 20 सितंबर तक अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं. बैठक में विधायक सुदेश राय विधायक, भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, डीईओ संजय सिंह तोमर सहित अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे. पंचायत स्तर पर खो-खो, कबड्डी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. मंडल एवं जिला स्तर पर क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. मंडल स्तर से चयनित प्रतिभागी टीमों द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की जाएगी.

युवाओं को मोबाइल से दूर कर खेलों से जोडऩा है: राय

युवाओं को मोबाईल से छुटकारा दिलाकर खेलों से जोडऩे के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए खिलाडिय़ों को शनिवार 20 सितंबर तक अपना पंजीयन कराना होगा. पंचायत स्तर से ब्लॉक व जिला स्तर पर खो खो,कब्बडी,रस्साकसी,कुर्सी दौड़, किक्रेट और कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी.

 

Next Post

महापौर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

Sat Sep 13 , 2025
इंदौर: आज महापौर ने नगर निगम झोन 9 में स्थित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था और सड़कों के पेंच वर्क कार्य का जायजा लिया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज झोन क्रमांक 9 के अंतर्गत रेस कोर्स रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया. रेस कोर्स रोड मॉर्निंग […]

You May Like