इंदौर: आज महापौर ने नगर निगम झोन 9 में स्थित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था और सड़कों के पेंच वर्क कार्य का जायजा लिया.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज झोन क्रमांक 9 के अंतर्गत रेस कोर्स रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया. रेस कोर्स रोड मॉर्निंग वॉकर्स पदाधिकारियों ने महापौर से रेस कोर्स रोड पर स्टॉर्म वाटर लाइन संधारण एवं पेचवर्क कार्य आवश्यक होने का अनुरोध किया था।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्य करने के निर्देश दिए. इसके बाद महापौर भार्गव ने वल्लभनगर एवं राजकुमार ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। सब्जी मंडी क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों एवं नागरिकों की सुविधा के लिए, शौचालय के पास शेड निर्माण के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल निर्माण करने का भी अधिकारियों को आदेश दिए. निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल,नंदकिशोर पहाड़िया, जोनल अधिकारी कुशवाह, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
