‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कलाकारों ने चाय-पकौड़ों के साथ बिताए यादगार पल

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने व्यस्त शूटिंग के बीच समय निकालकर चाय-पकौड़ों की पार्टी का आनंद लिया, जिससे सेट पर खुशनुमा माहौल बन गया।धारावाहिक पांडवों और कौरवों के बचपन की अनकही कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करता है। हाल ही में कलाकारों ने एक्शन से भरपूर शूटिंग के बीच विराम लेकर गरम चाय, पकौड़ों और आपसी बातचीत के साथ समय बिताया। इस दौरान छोटे कलाकारों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक सभी ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए।

अर्जुन की भूमिका निभा रहीं उर्वा सवालिया ने कहा कि वह चाय ब्रेक का बेसब्री से इंतजार करती हैं क्योंकि इसी दौरान सभी कलाकार साथ बैठकर हंसी-मजाक करते हैं और खेल भी खेलते हैं। उनके अनुसार, ऐसे पल शूटिंग को और भी मजेदार बना देते हैं।
युधिष्ठिर की भूमिका निभा रहे अथर खान ने कहा कि स्नैक ब्रेक के दौरान सभी कलाकार साथ बैठकर हंसते-बोलते हैं, जिससे वे तरोताजा होकर दोबारा शूटिंग में जुट जाते हैं।
नकुल की भूमिका निभा रहे हरित गबानी ने कहा कि जैसे ही चाय और पकौड़ों की घोषणा होती है, सभी कलाकार उत्साहित हो जाते हैं। उनके अनुसार, ऐसे छोटे-छोटे पल सेट को घर जैसा माहौल देते हैं और लंबे समय तक याद रहते हैं। ‘हस्तिनापुर के वीर’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे किया जाता है।

.....

Next Post

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों पर कसता शिकंजा, विधानसभा-वार नोडल अधिकारी तैनात

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल: राजधानी में एक बार फिर से आवासीय कालोनियों में व्यवसायिक गतिविधियों का मामला फिर से गर्मा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए निगमआयुक्त ने विधानसभा बार नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है. इनके साथ भवन अनुज्ञा शाखा के कर्मचारी अधिकारी और जोन के कर्मचारी शामिल रहेगें. यह सभी […]

You May Like