जियानी इन्फेंटिनो की माफी के बावजूद यूईएफए विश्व कप बहिष्कार की अपनी योजना पर कायम

ज्यूरिख, 07 अगस्त (वार्ता) यूईएफए ने कहा कि जियानी इन्फेंटिनो द्वारा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की अपनी असफल योजना के लिए माफी मांगने के बावजूद उसके सदस्य देश विश्व कप सहित फीफा प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करने की योजना पर कायम है। यूईएफए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “यूईएफए के संगठनों ने फीफा प्रतियोगिताओं में भाग न लेने से जुड़ी शर्तों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है। पहली शर्त यह थी कि प्रमुख प्रतियोगिताओं को बेचने के प्रस्ताव वापस लिए जाएं और दूसरी शर्त यह कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खेल को इस तरह से बदनाम करने के ऐसे प्रयास दोबारा कभी नहीं किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा, यूईएफए ने शनिवार को अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि उसने जियानी इन्फेंटिनो की अध्यक्षता में अपना विश्वास खो दिया है। यह स्थिति अभी भी कायम है।”

इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन ने भी इन्फेंटिनो के लिए अपना समर्थन वापस ले लिया है।

यहां तक कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी कहा, “मौजूदा संकट शासन सुधारों की आवश्यकता को उजागर करता है।”

Next Post

ऋषि ओम तिवारी के दमोह से स्थानांतरण होने पर उनकी कमी जरूर खलेगी- सुरेन्द्र कुर्मी

Fri Aug 7 , 2026
दमोह: कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग जिला दमोह में मत्स्य निरीक्षक के पद से सहायक मत्स्य अधिकारी के पद पर पदोन्नति उपरांत ऋषि ओम तिवारी के नरसिंहपुर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान सहायक मत्स्य अधिकारी मत्स्य उद्योग जिला दमोह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए […]

You May Like