आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा यूएस ओपन के सेमीफाइनल में

आयोवा (अमेरिका) 28 जून (वार्ता) आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा ने शुक्रवार को अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर यूएस ओपन 2025 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये पुरुष एकल बैडमिंटन मुकाबले में रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद चौथे वरीय आयुष शेट्टी ने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन कुओ कुआन-लिन को 22-20, 21-9 से हराकर डब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 38 मिनट तक चले मुकाबले में पहले गेम में 19-16 से पिछड़ने के बाद आयुष शेट्टी ने वापसी करते हुए पहला गेम टाई-ब्रेक में जीता और फिर दूसरे गेम 21-9 जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में आयुष शेट्टी का मुकाबला शीर्ष वरीय और दुनिया के छठे नंबर के चीनी ताइपे के चोउ टिएन-चेन से होगा। यह आयुष शेट्टी का साल का तीसरा सेमीफाइनल है। इससे पहले उन्होंने मार्च में ऑरलियन्स मास्टर्स में अंतिम चार में जगह बनाई थी।
इस बीच दुनिया की 66वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने भी क्वार्टरफाइनल में बैडमिंटन रैंकिंग में 50वें स्थान पर काबिज मलेशिया की कारूपाथेवन लेतशाना को 21-13, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तन्वी का सेमीफाइनल में दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी और यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा से भिड़गी।

Next Post

चाइना ईस्टर्न एअरलाइंस के प्रमुख जांच के घेरे में

Sat Jun 28 , 2025
बीजिंग, 28 जून (वार्ता) चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष लियू शाओयोंग के खिलाफ अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघनो के कथित आरोपो के तहत जांच की जा रही है। आज जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार श्री लियू के खिलाफ कथित आरोपो की जांच चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के […]

You May Like

मनोरंजन