मुख्यमंत्री के बयान से जीतू की मुश्किलें बढ़ी 

नवभारत न्यूज़

इंदौर । भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच विवाद दिल्ली तक पहुंच गया है। इसकी चर्चा हाईकमान में होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इंदौर प्रवास के दौरान बयान दिया कि कालरा के घर में घुसकर बदमाशों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुलिस ने सीसीटीवी और पूछताछ में घटना के 9 आरोपियों की पहचान की है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग़ से दुर्व्यवहार पर पास्को एक्ट लगाया है। पुलिस को दोषियों पर कारवाई करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद भाजपा की स्थानीय राजनीति में बवाल मचना तय है। जीतू के एमआईसी सदस्य बने रहना अब मुश्किल नजर आ रहा है। साथ ही भाजपा के मेंदोला और गौड़ गुटों में फिर शह मात का खेल शुरू हो जाएगा।

विधायक के बेटे एकलव्य गौड़ ने भी कह दिया कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी और गुंडा राज का जवाब गुंडागर्दी से दिया जाएगा।

Next Post

प्लास्टिक उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं - मुख्यमंत्री

Thu Jan 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   मुख्यमंत्री ने किया “प्लास्टपैक 2025” का शुभारंभ   नव भारत न्यूज   इंदौर। मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। प्लास्टिक उद्योग का बहुत बड़ा बाजार है। इस उद्योग में रोजगार के बेहतर […]

You May Like

मनोरंजन