हॉकी टीम का हिस्सा डीएसपी सागर को एक करोड का इनाम देगी राज्य सरकार

भोपाल, 09 अगस्त (वार्ता) पेरिस ओलंपिक में हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा बने मध्यप्रदेश पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक विवेक सागर प्रसाद को राज्य सरकार एक करोड रुपए का इनाम देगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज श्री सागर से वीडियो कॉल पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने इस बारे में जानकारी दी।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ”ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, श्री विवेक प्रसाद सागर जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।”

Next Post

यादव ने दीं नीरज चोपडा को शुभकामनाएं

Fri Aug 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 09 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाडी नीरज चोपडा को भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ यादव ने अपनी एक्स पोस्ट […]

You May Like

मनोरंजन