दूसरे चरण में अभियान चलाकर बनाएंगे सदस्य: शर्मा

कटनी, 02 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश में भाजपा संगठन पर्व के दूसरे चरण में व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न समाज वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। दो अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश भाजपा ने अभियान तय किया है।
श्री शर्मा ने कटनी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम जल्द तय कर लिया जाएगा। सदस्यता के पहले चरण में मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा कर लिया है। अब तक मध्यप्रदेश में एक करोड़ 16 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। आज भी उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर प्रबुद्धजनों को और बाजार में घूमकर सदस्य बनाया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़े के समापन और महात्मा गांधी की जयंती पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बस्तियों में जाएंगे और सेवा कार्यों के साथ इन समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। कल स्वच्छता अभियान चलाने के साथ भाजपा कार्यकर्ता खादी की दुकानों पर जाकर खादी के कपड़े खरीदेंगे। तीन अक्टूबर को नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, कार्यकर्ता भी इसमें अपनी सहभागिता करेंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक भजनों के साथ घर-घर और दुर्गा पंडालों मे संपर्क कर माताओं-बहनों को सदस्य बनाया जाएगा। चार अक्टूबर को ही मंदिरों, धर्मस्थलों संस्कृत विद्यालयों मेंं संपर्क कर पुजारियों, संत-महात्माओं, ज्योतिषियों के साथ समाज के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। 5 को व्यापारी वर्ग को, 6 को महिलाओं को और 7 अक्टूबर को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा अभियान चलाकर चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापरिक संगठनों के साथ बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों सहित समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।

Next Post

खजुराहो लोकसभा और कटनी जिले को सदस्यता में शीर्ष पर लाने जुट जाएं कार्यकर्ता: शर्मा

Wed Oct 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कटनी, 02 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। सदस्यता को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने खजुराहो लोकसभा और कटनी जिले […]

You May Like