राशिफल-पंचांग : 23 अप्रैल 2025

पंचांग 23 अप्रैल 2025:-

रा.मि. 03 संवत् 2082 वैशाख कृष्ण दशमीं बुधवासरे दिन 11/32, धनिष्ठा नक्षत्रे दिन 7/24, शुक्ल योगे दिन 2/43, विष्टि करणे सू.उ. 5/36 सू.अ. 6/24, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

—————————————————-

आज जिनका जन्मदिन है- बुधवार 23 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. लाभ होगा, पर नहीं के बराबर. वर्ष के अन्त में विवादित राजनीति का सामना करना पडेगा.विवाद के कारण तनाव हो सकता है. व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगीं.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को समय व्यवसाय की दृष्टि से सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी.कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी. आलस्य से छुटकारा मिलेगा. मकर और क्रुंभ राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में सुखमय आनन्द रहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को सुख का अनुभव होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग है.

—————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 23 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर साहसी, महत्वाकांक्षी, परिश्रमी, एवं व्यक्तित्ववान होगा, बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बातें करेगा, विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी होगी, मित्रों से धोखा खाने के बाद सीख मिलेगी, माता पिता का आदर करेगा.

—————————————————-

मेष- स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में कोई बड़ी योजना बनेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, आकस्मिक धन लाभ होगा, शुभ संदेश मिलेगा.

वृषभ- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने कीे जरूरत है, खोया आत्म विश्वास फिर से प्राप्त होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा.

मिथुन- जोखिम के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, समय पर वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा, बुद्धिमानी एवं सूझबझ से बिगड़ा काम बनेगा, व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा.

कर्क- बीती बातों को भूलकर निजी सम्बन्धों को सुधारें, सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, व्यवसायिक सम्बन्धी योजना कारगर होगी.

सिंह- सपने साकार करने का समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, व्यर्थ के तनाव से बचें, पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा,

कन्या- सहयोग से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा. यश मान-सम्मान मिलेगा, जीवन सुखद रहेगा.

तुला- सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कैरियर में नये अवसर मिलेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा.

वृश्चिक- कार्य स्थल पर सबकी जबावदेही तय करें, नई योजना की शुरूआत में परेशानी होगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

धनु- सुख में वृद्धि होगी, सोचसमझकर निवेश करें, दिनचर्या अनियमित रहेगी, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान पर ध्यान दें, विवाद को टालना हितकर रहेगा.

मकर- सहूलियत के हिसाब से कार्य में बदलाव होगा, सोचे हुये कार्य में सफलता मिलेगी, आय से अधिक व्यय होगा, नौकरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

कुम्भ- मित्रों केरूखे व्यवहार से खिन्नता होगी, वाणी पर संयम रखें. नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

मीन- अपने पक्ष को आत्म विश्वास के साथ रखें, जमीन जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी, नये लोगों, के साथ सम्बन्धों में मधुरता, स्वास्थ्य कष्ट दूर होगा.

—————————————————-

व्यापार भविष्य-

वैशाख कृष्ण दशमीं को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की मंदी होगी, धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी, रूई, कपास, सूत, वस्त्र, पाट, जूट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 3441 है.

—————————————————-

Next Post

आखिर क्यों हो रही हैं नृशंस हत्याएं ?

Wed Apr 23 , 2025
एक के बाद दूसरी ऐसी वारदात सामने आ रही है कि या तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जघन्य हत्या की. या पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मारा. इस तरह की खबरें भी आए दिन पढऩे को मिलती हैं कि खाना अच्छा नहीं बना […]

You May Like