स्लॉटर हाउस मामले में जांच ठप, कमेटी गठन का इंतजार

भोपाल: स्लाटर हाउस के मामले में नगर निगम की जांच अधर में है. अभी तक आयुक्त कार्यालय नगरीय प्रशासन द्वारा जांच कमेटी का गठन ही नहीं किया गया है. जबकि नगर निगम आयुक्त ने इस संबंध में नगरीय प्रशासन आयुक्त को 21 जनवरी को जांच कमेटी गठित करने के लिए पत्र लिखा हैं. यह पत्र महापौर परिषद की साधारण सम्मेलन में नगर निगम अध्यक्ष द्वारा आसंदी से जांच के लिए दिए गए निर्देश के पालन में लिखा गया था. इस मामले में एक साप्ताह होने के बाद भी जांच कमेटी का गठन नहीं हो सका है.

समझा जाता है कि इस मसले पर आयुक्त एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. जिससे प्रतीत होता है कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कमेटी गठित की जाएगी.
इसी बीच नगरीय निकाय संचालनालय ने नगर निगम से स्लाटर हाउस से संबंधित जानकारी मांगी है. अब उसके बाद ही इस पर आगे कुछ किया जा सकेगा.
इनका कहना है
स्लाटर हाउस से संबंधित जानकारी नगर निगम से मांगी है, एसआईटी जांच कर रही है.
संकेत भोंडवे, नगरीय प्रशासन आयुक्त भोपाल

Next Post

राष्ट्र सदा रहेगा कृतज्ञ: लाला लाजपत राय की जयंती पर सीएम डॉ यादव का नमन

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम डॉ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह लाला लाजपत राय को कोटि-कोटि नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला […]

You May Like