इंदौर: लसुडिया थाना क्षेत्र की पिंक सिटी निरंजनपुर में सामने आई महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते पति ने ही पत्नी की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि 24 दिसंबर को पिंक सिटी निरंजनपुर निवासी संगीता चौहान का शव एमवाय अस्पताल में मिला था.
मामले की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो संदेह की सुई मृतिका के पति की ओर गई. परिजनों ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जांच के दौरान सामने आया कि विवाद के दौरान आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर गंभीर चोट से मौत होना सामने आया. परिजनों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति रमेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया आरोपी रमेश पिता जयराम चौहान, उम्र 43 वर्ष, निवासी निरंजनपुर पिंक सिटी के पास लसुडिया को गिरफ्तार कर हत्या के बारे में बात की और जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर उसे जेल भेज दिया.
