भिंड में हाईवे के लिए संतों का बरैठा टोल नाके पर फिर से प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

भिंड: जिले में नेशनल हाईवे-719 की बदहाली और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आज सोमवार को संत समाज फिर आंदोलन कर रहा है। मालनपुर के पास बरैठा टोल प्लाजा पर ‘नो रोड-नो टोल’ की मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह से ही जारी है। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। आंदोलन के लिए सुबह से ही लोग एकत्र हैं। संत समाज पिछले दो साल से इस हाईवे को सिक्सलेन बनाने की मांग कर रहा है।

भिंड के संत समाज द्वारा आज नेशनल हाईवे-719 पर बने बरैठा टोल प्लाजा पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन ‘नो रोड-नो टोल’ थीम पर आधारित है। इसमें सवाल उठाया गया है कि जब सड़क की स्थिति बेहतर नहीं है तो टोल टैक्स क्यों वसूला जा रहा है। सुबह भिंड से बड़ी संख्या में लोग बसों और चार पहिया वाहनों से बरैठा टोल प्लाजा पहुंचे।

संत समिति के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज ने बताया कि यह आंदोलन पूरी तरह सांकेतिक है और किसी प्रकार का उपद्रव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं में लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। संत समाज बीते दो वर्षों से हाईवे को सिक्सलेन बनाने की मांग कर रहा है।

Next Post

छत्तीसगढ़ में ED का जोरदार प्रहार: भारतमाला प्रोजेक्ट जमीन घोटाले में रायपुर और महासमुंद के नौ ठिकानों पर छापेमारी

Mon Dec 29 , 2025
रायपुर। 29 दिसंबर, 2025। छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण मुआवजे से जुड़ी अनियमितताओं की जांच के लिए छापेमारी की है। राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में एक साथ नौ अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की टीमों ने दबिश […]

You May Like

Play sound