महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राहुल गांधी और खरगे, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्री की जयंती पर भी देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में स्वच्छता और सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया गया है।

.....

Next Post

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

Fri Oct 2 , 2026
भिण्ड: प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषा और गंभीर झूठे आरोप लगाने का मामला सामने आया है।प्रशांत सिंह राजावत ने मिहोना थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी रोहित शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की […]

You May Like