मुड़िया पहाड़ के जंगल में बाघ का हमला, लकड़ी काटने गए किसान को दबोचा, हालत गंभीर

सटई: सटई थाना क्षेत्र के ग्राम कसार में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल गए एक वृद्ध किसान पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। बाघ के हमले में 60 वर्षीय किसान शंकर रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्राम कसार निवासी शंकर रैकवार सुबह मुड़िया पहाड़ के पास लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बाघ ने किसान की गर्दन, हाथ, पीठ और चेहरे पर अपने पंजों से गहरे घाव कर दिए, जिससे उनका एक कान भी कट गया। किसान की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े, तो बाघ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में शंकर को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। वर्तमान में जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में बाघ की मौजूदगी को लेकर भारी दहशत का माहौल है।

Next Post

गैर-संस्थागत देखभाल से दिव्यांग बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य: निर्मला भूरिया

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल: राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण, मध्यप्रदेश द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) के गैर-संस्थागत पुनर्वास विषय पर भोपाल में क्षेत्रीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समुचित विकास के लिए उन्हें संस्थागत […]

You May Like