शुजालपुर के चैतन्य का राष्ट्रीय फु टबॉल टीम में चयन

शुजालपुर, शहर के युवा फु टबॉलर चैतन्य भगवान सिंह पाटीदार का चयन राष्ट्रीय शालेय फु टबॉल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है. शुजालपुर में आयोजित 70वीं राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए चैतन्य ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. चयन के बाद चैतन्य इन दिनों श्योपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश की टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. शिविर के बाद वे उत्तरप्रदेश के बरेली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चैतन्य ने तकनीक, गति और टीम के साथ बेहतर तालमेल का परिचय दिया. उनके चयन से शुजालपुर सहित जिले के खेल जगत में हर्ष है. स्थानीय खेलप्रेमियों ने इसे क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया. चैतन्य की इस सफलता पर खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. चैतन्य का चयन शुजालपुर और शाजापुर जिले के लिए गौरव का विषय है. अब खेलप्रेमियों की निगाहें बरेली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां चैतन्य प्रदेश की जर्सी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

Next Post

यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिन्यू को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा

Wed Oct 28 , 2026
कोच्चि, 28 अक्टूबर (वार्ता) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने सबसे अहम खरीदारी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया और ग्रेस हैरिस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में वापस अपनी टीम में ले […]

You May Like