टीकमगढ़ में 40 घंटे की बारिश में तालाब ओवरफ्लो,9 इंच वर्षा

टीकमगढ़: नगर में 40 घंटे की बारिश में तालाब ओवरफ्लो हो गए तो 9 इंच वर्षा बारिश के कारण महेंद्र सागर तालाब ओवरफ्लो होकर बंडा नहर में बहने लगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने एक महीने पहले बंडा नहर की सफाई अभियान चलाया था। इस दौरान 35 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। स्थानीय निवासी महेंद्र रावत के अनुसार, करीब 30 साल बाद बंडा नहर में पानी बह रहा है।

राजशाही काल में बनाए गए झरने में पानी बहने से लोगों में उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग इस प्राकृतिक दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं। नगर पालिका द्वारा साफ किया गया प्राचीन महेंद्र कूप भी पानी से भर गया है। 50 फीट चौड़े और 100 फीट गहरे इस कुएं में स्थानीय लोग तैराकी कर रहे हैं।वृंदावन तालाब भी पानी से लबालब भर गया है और इसका पानी सड़कों पर बह रहा है। बंडा नहर के माध्यम से महेंद्र सागर का पानी वृंदावन तालाब तक पहुंच रहा है। भविष्य में यह नहर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकती है।

Next Post

फोरलेन पर चक्काजाम कर रहे करणी सेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

Sun Jul 13 , 2025
रतलाम: करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वे हरदा में रविवार को पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के विरोध में सेजावता पर प्रदर्शन करते हुए चक्कजाम किया। जाम को हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।हरदा की कार्रवाई के विरोध […]

You May Like