रतलाम: करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वे हरदा में रविवार को पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के विरोध में सेजावता पर प्रदर्शन करते हुए चक्कजाम किया। जाम को हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।हरदा की कार्रवाई के विरोध में सेजावता फंटे पर करणी सेना परिवार ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। शुरूआत में एक तरफ की लेन जाम किया गया।
थोडी देर बाद दोनों तरफ की रोड को जाम कर विरोध किया गया। इससे लंबी कतारे लग गई। समझाईश के बाद भी नहीं मानने पर एएसपी राकेश खाखा और पुलिस बल ने हल्का लाठी चार्च कर बलपूर्वक करणी सेना पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हटाते हुए जाम खुलवाया। उधर जावरा में भी फोरलेन पर करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया, जिसे भी खुलवाया गया। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि फोरलेन पर जाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।
