मर्ग जांच के बाद तीन पर FIR

जबलपुर‌‌: अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी में पांच अगस्त 2024 को अमन पटैल 21वर्ष ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक ने रिश्तेदारी में दो लाख रुपए उधार दिए थे जिसे रिश्तेदार वापस नहीं कर रहे थे, तारीख पर तारीख देने लगे। इस वजह से मां रोज रोती थी, मां के आंसू बेटा देख नहीं सका और उसने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतक की मां श्रीमती संगीता पटैल ने बताया कि अमन पटैल 5 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे खाना खाकर आराम कर रहा था। हम लोग पड़ौस में पूजा के कार्यक्रम में गये थे, तभी उसने सल्फास खा लिया था। अमन पटैल के पास मिले सुसाईड नोट में लेख है कि फूफा नरेश पटैल, आरती दुबे, सूरज शर्मा से दो लाख रूपये लेना है, बहुत जरूरत है, पैसे मांगने पर तारीख पर तारीख देने लगे। इस वजह से मेरी मां रोज रोती है, मुझसे देखा नहीं जाता फिर एक दिन मैने मां से बोला था ये सब पैसे आपके एक दिन वापस करेगें, जिन जिन लोगों ने हमारे पैसे लिये हैं, कृपा कर हमारी मां को दे दो नहीं तो गरीब की मदद पुलिस वाले करेगें।
मरना है तो मर जाओ पैसे नहीं देंगे
जांच में यह बात भी सामने आई कि अमन इन लोगों से पैसा मांगने जाता था तो कहता था की मेरे घर की हालत खराब है मैें मर जाउंगा तो नरेश पटेल, आरती दुबे, सूरज शर्मा अमन से कहते थे कि मरना है तो मर जाओ पैसे नहीं देगें, पैसा मांगने पर पैसा न देकर प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिये उकसाते थे, इसी परेशानी के चलते बेटे अमन पटैल ने जहरीली वस्तु खा लिया था। मर्ग जांच पर आरोपी नरेश पटैल, आरती दुबे, सूरज शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

जमुनिया पठार में तेंदुए ने किया बकरी का शिकार, ग्रामीण क्षेत्र में दहशत

Sun Jul 13 , 2025
परासिया: पश्चिम वन परिक्षेत्र परासिया के ग्राम जमुनिया पठार में बीती रात तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। किसान धारा सिंग पिता जसन लाल के घर के पीछे कोठे में बकरी बंधी हुई थी। घटना बीती रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना […]

You May Like