भोपाल। नगर निगम द्वारा शैतान सिंह चैराहे से शाहपुरा तक नाली पर अवैध रूप से फर्शियां आदि लगाकर किये गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाने की कार्रवाई की साथ ही सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखे गए पानी के डंम, गुमठियां, गन्ने की चरखी, भवन निर्माण सामग्री, फल सब्जी आदि की दुकाने भी हटाई और ठेले , काउंटर, पानी के टब, कूलर, फ्लैक्स बोर्ड,पान की गुमठी आदि सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त भी किया। न्यूमार्केट, समता चौक, हनुमान मंदिर के सामने, भारत माता चैराहा, अरेरा कालोनी, पुरानी सब्जी मंडी, एम्स रोड, सागर पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, कोटारा सुल्तानाबाद, लिंक रोड नंबर . 1, 2 एवं 3, चैकी इमामबाड़ा, जुमेराती पोस्ट आफिस, गिन्नौरी, जहांगीराबाद, लेडी हास्पिटल, एम.पी.नगर, डीबी मॉल, कोलार रोड, ललिता नगर, मंदाकिनी चैराहा, जेके अस्पताल, सर्वधर्म पुल, शैतान सिंह चौराहा, शाहपुरा, सुभाष कालोनी, गोविंदपुरा, औद्योगिक क्षेत्र, प्रभात चैराहा, 80 फिट रोड, भेल, बागसेवनिया आदि क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों व अन्य स्थलों पर अवैध रूप से रखे गए पानी के डंम, विभिन्न प्रकार के बोर्ड, ठेले, गुमठी, मोजे की पल्ली, गन्ने की चरखी, भवन निर्माण सामग्री, फल सब्जी, पान की गुमठी सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की। निगम अमले ने पुन: अतिक्रमण न करने की समझाइश दी और चेतावनी भी दी यदि पुन: अतिक्रमण किया पाया जाता है तो और अधिक कठोर कार्रवाई की जायेगी।
शैतान सिंह चैराहे से शाहपुरा तक नाली पर हुआ अतिक्रमण हटाया
