जबलपुर: मेडिकल कॉलेज में चालानी कार्रवाई के दौरान उपजे विवाद के बाद दुकानदार ने कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर निगम टीम को धमकाने के साथ झड़प की। इसके बाद अधिकारी कर्मचारी आक्रोशित हो गए और सोमवार को अनिश्चितकालीन काम-बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। दो की गिरफ्तारी दर्ज की। इसके बाद हड़ताल स्थगित हुई।
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के पास नेक शर्मा की दुकान में चालानी कार्रवाई के दौरान संतोष माहौर, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी का विवाद हुआ। बात मारपीट तक पहुंची। आरोप है कि घंटों पीडि़त अधिकारी व कर्मचारी थाने में बैठे रहे लेकिन सुनवाई नहींहुई।
इसके बाद निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आपसी सहयोग के बाद प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही विजय गुजराती और राजेश झारिया की गिरफ्तारी दर्ज हुई। जबकि अन्य की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। प्रशासन की इस निर्णायक कार्रवाई से संतुष्ट होकर कर्मचारी संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है।
