यश हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी में घर पर पत्थर फेंकने के विवाद पर चाकू, तलवार व लट्ठ से हमला कर यश मेहरोलिया 21 वर्ष की हत्या कर माता पिता समेत चार लोगों को घायल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अब भी फरार है।

पुलिस के मुताबिक यश मेहरोलिया 21 वर्ष निवासी लालमाटी सिंधी का पत्थर फेंकने के विवाद पर करू सिंधी, सोना सिंधी, सत्यम लखेरा, शुभम लखेरा, सुंदरम लखेरा को लेकर आया ने तलवार, चाकू, डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

यश का भाई अंशुल मेहरोलिया और मां किरण, पिता किशोर जीजा अनुराज ने बीच बचाव किया हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए थे। इलाज के दौरान यश की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर सत्यम लखेरा, शुभम लखेरा, सोना सिंधी, करू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सुंदरम लखेरा फरार है।

Next Post

रियायती दर पर मिलेंगे तिरंगा झंडा, शहर के दो स्थानों पर लगे स्टॉल

Wed Aug 13 , 2025
जबलपुर: हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आम नागरिकों एवं संस्थानों को रियायती दर पर तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने रेडीमेड गारमेंट एंड फैशन डिजाइनिंग क्लस्टर द्वारा दो स्थानों गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर और रेडीमेड लेमा गार्डन गोहलपुर स्थित गारमेंट क्लस्टर परिसर में स्टॉल लगाये गये हैं। जिला व्यापार एवं […]

You May Like