
खंडवा। महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए खंडवा नगर निगम को “पर्यावरण पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार निगम आयुक्त प्रियंका राजावत द्वारा प्राप्त किया गया। महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में अब तक शहर के 50 उद्यानों का कायाकल्प कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके अलावा, 2 जंगल मियावाकी पद्धति पर तैयार किए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निकट भविष्य में 10,500 पौधे रोपित करना है, जिससे खंडवा नगर का पर्यावरण और भी स्वच्छ व हरा-भरा बनाया जा सके।
