बिना रायल्टी खनिज एमसेंड से लदा डंपर पकड़ाया

जबलपुर: बरगी पुलिस ने रविवार को मानेगांव में दबिश देते हुए एम.सेंड के अवैध परिवहन में लिप्त डम्पर चालक पकड़ा। साथ ही डम्पर मय अवैध एम.सेंड के जप्त करते हुए चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।बरगी थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार को मानेगांव में आयसर कम्पनी का डम्फर क्रमांक एमपी 20 जी ए 6747 को मेन रोड पर रोका गया।

चैक करने पर खनिज एम.सेंड लोड होना पाया गया, डम्पर चालक सूरज रजक 22 वर्ष निवासी शिल्पीनगर थाना भेड़ाघाट से पूछताछ की गई। डम्पर में लोड एम.सेंड बिना रायल्टी के ले जाना बताया। मौके पर कोई दस्तावेज नहीं देते हुये वाहन मालिक मामा उर्फ सुदर्शन जैन के कहने पर मानेगांव से एम.सेंड लोड कर शहर में बेचने के लिए ले जाना बताया। आरोपी डम्पर चालक सूरज रजक के कब्जे से डंपर मय एम.सेंड के जप्त करते हुये आरोपी चालक एवं वाहन मालिक मामा उर्फ सुदर्शन जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

बरगी में जनसहयोग से लगेे 32 सीसीटीवी कैमरे

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: बरगी में जनसहयोग से 32 सीसीटीव्ही कैमरे लग गए है। दरअसल पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये जाने आदेशित किया था। इसी तारतम्य में बरगी थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार द्वारा नागरिकों एवं […]

You May Like