देवास नगर निगम पर हाथ से मैला उठवाने के आरोप, 7 दिन में जांच के निर्देश

देवास। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के देवास दौरा कार्यक्रम के दौरान प्राप्त एक शिकायत के आधार पर नगर निगम देवास के अधिकारियों के विरुद्ध जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का नियोजन एवं प्रतिषेध अधिनियम, 2013 लागू होने के बावजूद नगर निगम देवास में कार्यरत सफाई कर्मचारियों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरणों के नालों, नालियों एवं चेंबर लाइनों की सफाई कराई जा रही है। आरोप है कि कर्मचारियों पर कार्य से हटाने का दबाव बनाकर उनसे हाथ से मैला उठाने जैसा कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के साथ वीडियो एवं फोटो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त अधिनियम-2013 की संबंधित धाराओं एवं प्रावधानों की प्रतियां संलग्न कर यह उल्लेख किया गया है कि यदि किसी निकाय या संस्था में हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का नियोजन पाया जाता है तो उसके लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे तथा कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन अधिकृत है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने जिला कलेक्टर देवास को निर्देशित किया है कि शिकायत की 7 दिवस के भीतर जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी सहित 15 जून 2026 को आयोग कार्यालय, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, कक्ष क्रमांक-311, द्वितीय तल, शिवाजी नगर, भोपाल में प्रस्तुत होने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट एवं कार्रवाई की जानकारी निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Tue Jun 9 , 2026
उज्जैन। बीती रात अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना बाइक सवारी युवक की मौत हो गई। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि पंड्याखेड़ी चौराहा से उद्योगपुरी में जाने वाले […]

You May Like