गर्मी के तीखे तेवर, 44.3 डिग्री पर पहुंचा पारा

इंदौर: गर्मी ने फिर तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. इस साल सोमवार को गर्मी का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा और पारा 44.3 डिग्री पहुंच गया. मंगलवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. शहर में लू चलने की संभावना है. आम तौर पर पारा 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज होता है तो हीट वेव मानी जाती है.सोमवार को इंदौर में इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. शहर में कल 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान था , जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है.

इतना ही नहीं रात का तापमान भी दो दिन के बाद 29 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है. कल शहर में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही थी, जो देर रात तक गर्मी का एहसास करा रही है. मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी गर्मी तो रहेगी.

इंदौर में आज तापमान 45 डिग्री को छू सकता है और आने वाले दिनों में 47 से 48 डिग्री तक जा सकता है. शुक्ला ने बताया कि आज इस साल की गर्मी का सबसे गर्म दिन रहा है और पूरे प्रदेश में गर्मी और सिर्फ गर्मी है. उन्होंने कहा कि अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है. बस इतना है कि पारा कम ज्यादा होता रहेगा. कभी 42 तो कभी 43 या एकदम से 47 डिग्री पर पहुंच गया. यह चलता रहेगा.

Next Post

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने युद्ध से हुए नुकसान को स्वीकार किया, कहा- ईरान राष्ट्र की रक्षा करने में सक्षम

Tue May 19 , 2026
तेहरान, (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने युद्ध से हुए नुकसान को स्वीकार करते हुए सोमवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान उनके देश को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यह देश ‘मजबूती के साथ अपने राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा […]

You May Like

Play sound