भोपाल में ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर जश्न, रंग महल टॉकीज में देशभक्ति का माहौल

भोपाल: राजधानी में आज दोपहर 12 बजे रंग महल टॉकीज में फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही फिल्म का पहला शो शुरू हुआ, दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ जश्न मनाया। सिनेमा हॉल के बाहर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल नजर आया और फिल्म प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता दिखी।

फिल्म की रिलीज को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा जोश देखा गया। कई दर्शक तिरंगा लेकर पहुंचे और देशभक्ति गीतों के बीच फिल्म का स्वागत किया। बॉर्डर 2 की रिलीज ने राजधानी के सिनेप्रेमियों के बीच खास चर्चा बटोरी है।

Next Post

केरल में पहली बार चली अमृत भारत, मोदी ने तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Fri Jan 23 , 2026
तिरुवनंतपुरम 23 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में केरल से चलने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहला मौका है जब केरल में कोई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली। इसके साथ ही श्री मोदी ने इसी त्रिशूर-गुरुवायुर […]

You May Like

Play sound