7 दिन में तीसरी बार खुले तिघरा बांध के गेट, 3 गेट ढाई फीट तक खोले

ग्वालियर। तिघरा बांध का जलस्तर गुरुवार रात 739.65 फीट पर पहुंच गया। ऊपर से कैचमेंट एरिया में काली घटाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया।

स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग की टीम पहले से ही अलर्ट पर थी। जलस्तर बढ़ता देख तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव एवं मयंक कटारे मौके पर पहुंचे। बारिश की स्थिति और जलस्तर के मेजरमेंट को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बांध के निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर मुनादी कराई गई। आज रात ही तिघरा बांध के तीन गेट ढाई फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए, जिससे जल निकासी शुरू हो गई।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर को मेंटेन रखने के लिए 7 दिन में तीसरी बार गेट खोलने पड़े हैं। इससे पहले 11 सितंबर को तीन गेट 9 इंच तक खोले गए थे, फिर 13 सितंबर को दूसरी बार तीन गेट 3 फीट तक खोले गए थे। अब गुरुवार को तीसरी बार ढाई फीट तक गेट खोलने पड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि यदि कैचमेंट एरिया में इसी तरह बारिश जारी रही तो देर रात तक गेट खुले रखे जा सकते हैं। तिघरा से निकला यह पानी सांक नदी के माध्यम से मुरैना के पगारा बांध तक जाएगा।

Next Post

औद्योगिक संस्थाओं में पूजे गये आदि शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा 

Thu Sep 17 , 2026
सिंगरौली । आदि शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती आज दिन गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले के छोटे-बड़े सभी कल कारखानों, लोहे और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमाओं की स्थापना कर वर्कशॉप और प्रतिष्ठान […]

You May Like