औद्योगिक संस्थाओं में पूजे गये आदि शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा 

सिंगरौली । आदि शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती आज दिन गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले के छोटे-बड़े सभी कल कारखानों, लोहे और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमाओं की स्थापना कर वर्कशॉप और प्रतिष्ठान की साज-सज्जा भी की गई। भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गई। पूजन का क्रम दोपहर से ही शुरू हो गया था। सुबह पूजन का मुहूर्त से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। वाहन चालक सुबह से ही अपने वाहनों को धोने और धुलवाने के लिए वाशिंग सेंटर के कतारों में लगे दिखे।

उद्योग के देवता और सृष्टि के पहले अभियंता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर कल कारखानों को भी सजाया गया तो वहीं मशीन कारीगरों ने काम बंदकर पूजा-अर्चना की। एनसीएल में कई जगह धूमधाम से पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। वही मेनरोड के प्रतिष्ठानों समेत टैक्सी चालकों ने भी कई जगह भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति रख पूजा अर्चना की। पूजन के बाद जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। कारीगरों ने अपने औजारों और यंत्रों की भी पूजा की। रोली-अक्षत लगाकर पूजन किया गया और पूरे दिन औजारों का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Next Post

निर्माणाधीन मकान से 2 क्विंटल सरिया चोरी, मोटर और केबल भी उड़ाए

Thu Sep 17 , 2026
शिवपुरी। जगतपुर इलाके के लोधी मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 300 फीट केबल, बोरवेल की मोटर, टिल्लू मोटर और दो क्विंटल लोहे के सरिये गायब कर दिए। मकान मालिक ने चोरी की इस घटना की कोलारस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने चोरों के […]

You May Like