
शिवपुरी। जगतपुर इलाके के लोधी मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 300 फीट केबल, बोरवेल की मोटर, टिल्लू मोटर और दो क्विंटल लोहे के सरिये गायब कर दिए। मकान मालिक ने चोरी की इस घटना की कोलारस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
चोरों ने मकान के बोरवेल में लगी मोटर और टिल्लू मोटर भी चुरा ली। मौके पर रखा लगभग 2 क्विंटल लोहे का सरिया भी गायब है। 300 फीट केबल भी चोर अपने साथ ले उड़े। मकान मालिक ने इस संबंध में आसपास पूछताछ की। लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस घटना को कब और किस तरह अंजाम दिया गया।
इस मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक चोरों ने मकान के मेन गेट के पास लगी कुछ ईंटों को तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। ये ग्राम राछी निवासी इंदरसेन का मकान है।
इस मामले में मकान मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
