इकोकार्डियोग्राफी का राष्ट्रीय सम्मेलन आज

जबलपुर: गोल्डन हार्ट हास्पिटल एवं हार्ट रिसर्च एसोसिएशन सोसाइटी के बैनर तले डॉ. पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में होटल सत्य अशोका में इकोकार्डियोग्राफी का राष्ट्रीय सम्मेलन आज रविवार सुबह 9 बजे से किया गया। पत्रकार वार्ता में डॉ. पुष्पराज पटेल ने बताया कि इकोकार्डियोग्राफी राष्ट्रीय सम्मेलन में देश की वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर एमिरेट डॉ. बी. विजयलक्ष्मी (बेंगलोर) शिशुओं की हृदय रोग और पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

उनके साथ डॉ. प्रभावती भट्ट (पूर्व विभागाध्यक्ष, जयदेववा इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च, बेंगलोर) ने एडवांस इको तकनीक और कार्डियोमायोपैथी में इकोकार्डियोग्राफी के उपयोग पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में शहर के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक भी शामिल होंगे और वॉल्वर हार्ट डिसीज़, डोपलर विधियाँ, क्रिटिकल केयर इको, स्टेन इमेजिंग सहित अनेक वैज्ञानिक सत्रों में हिस्सा लेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. अंजनेय मिश्रा, डॉ. कावेरी शॉ पटेल, डॉ. के. एल. उमामहेश्वर सहित अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

Next Post

बड़े वाहनों के प्रवेश से चरमराई यातायात व्यवस्था

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर: शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित होती जा रही है। बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, लार्डगंज और आसपास के इलाकों में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की बेरोक-टोक आवाजाही के कारण आए दिन घंटों तक जाम की स्थिति बन रही है। संकरे बाजार मार्गों […]

You May Like