राज्यसभा नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने लिया वैचारिक प्रेरणा का संकल्प

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को नामांकन प्रक्रिया से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की वैचारिक परंपरा को नमन किया। दोनों नेताओं ने प्रदेश कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विश्वास सारंग तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा ने अपनी वैचारिक विरासत और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बताया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों प्रत्याशियों का स्वागत कर उनके सफल निर्वाचन की कामना की

Next Post

हिंडालको गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप कंटेनर से भिड़ी तीन भैंसों की मौके पर मौत

Sat Jun 6 , 2026
सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हिंडालको के एक नम्बर गेट के पास पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडएच 8842 ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक […]

You May Like