ओमंग कुमार की फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग पूरी

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक की फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में और नजर आएँगे। यह फिल्म प्यार, जुनून और एक्शन से भरपूर कहानी को पेश करती है। वियतनाम, कश्मीर और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गई ‘सिला’ ने अपने आखिरी शेड्यूल के साथ एक लंबे और चुनौतीपूर्ण शूट को पूरा कर लिया है। खासतौर पर वियतनाम शेड्यूल ने फिल्म को एक अलग स्केल और विजुअल टेक्सचर दिया है, जहाँ हर्षवर्धन और सादिया के बीच के अहम् इमोशनल सीन्स कहानी का मुख्य आधार बनकर उभरते हैं।फिल्म में और भी किरदार अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे, जो इस कहानी को और मजबूती और गहराई देते हैं।

शूटिंग पूरी होने के बाद अब ‘सिला’ पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में प्रवेश कर चुकी है और वर्ष 2026 में इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ की तैयारी चल रही है। एक हाई-इम्पैक्ट एक्शन-रोमांस के रूप में पेश की जा रही यह फिल्म स्केल और इमोशन का बेहतरीन संतुलन दर्शकों के सामने लाने का वादा करती है। ज़ी स्टूडियोज़ की मजबूत कंटेंट लाइनअप के तहत, उमेश कुमार बंसल के नेतृत्व में, ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट की पेशकश, संगीत सारेगामा का और ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिला’ इस वर्ष रिलीज़ होगी।

Next Post

हिट जोड़ी संजू राठौड़ और ईशा मालवीय एक बार फिर साथ लौटे “बैंगल्स” के साथ

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) “गुलाबी साड़ी” और “शेकी” जैसे चार्टबस्टर्स के साथ अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, संजू राठौड़ अपने नए गाने “बैंगल्स” के साथ एक बार फिर अपने संगीत को नए स्तर पर ले जा रहे हैं। उभरते मराठी पॉप वेव को आकार देने के लिए जाने जाने […]

You May Like