राहुल ने छात्रों-युवाओं से मांगी राय, 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ में होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के छात्रों और युवाओं से शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों को साझा करने की अपील की है।
श्री गांधी ने कहा कि देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था ने युवाओं की उम्मीदों को प्रभावित किया है और उनके भविष्य के सामने अंधकार की स्थिति पैदा कर दी है।’छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से वह अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत वह 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों के बीच मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए केवल कुछ छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे देश के हर छात्र की आवाज, उनके दर्द और उनकी राय को सुनना जरूरी है। श्री गांधी ने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे अभियान से जुड़े लिंक के माध्यम से बतायें कि उन्हें अपने सपने पूरे करने में किन बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छात्रों को वीडियो बनाकर भी अपनी बात साझा करने का विकल्प दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और सुझावों को सामने लाकर मिलकर उम्मीद को फिर से लौटाने की दिशा में काम किया जायेगा। गौरतलब है कि श्री गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत अलग-अलग शहरों में छात्रों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं।

.....

Next Post

24 नशीले इंजेक्शन के साथ सौदागर गिरफ्तार 

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के सौदागर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 24 नशीले इंजेक्शन व इंजेक्शन बिक्री के 3950 रूपये जप्त किए गए। नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बड़कू सोनकर निवासी सेठीनगर का अपने घर से नशीले इंजेक्शनों […]

You May Like