24 नशीले इंजेक्शन के साथ सौदागर गिरफ्तार 

जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के सौदागर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 24 नशीले इंजेक्शन व इंजेक्शन बिक्री के 3950 रूपये जप्त किए गए। नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बड़कू सोनकर निवासी सेठीनगर का अपने घर से नशीले इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा है, सूचना पर दबिश दी गई बड़कू सोनकर अपने घर पर मिला जिसके घर की तलाशी लेने पर एक कमरे में रेत और कबाड़ जैसा सामान रखा था फ्रिज बंद था जिसके अंदर एक थैले में बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन के 11 इंजेक्शन, फेनिरामाईन मैलेट के 13 इंजैक्शन रखे मिले, जिसने उक्त नशीले इंजेक्शन रखने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि नशा के आदी लोग नशीले इंजेक्शन लेने आते हैं जिन्हें महगें दामों में बेचता है। आरोपी बड़कू सोनकर 35 वर्ष निवासी सेठीनगर गोरखपुर के कब्जे से 24 नशीले इंजेक्शन , इंजेक्शन बिक्री के 3 हजार 950 रूपये जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत के तहत कार्यवाही की गई।

बड़कू का है आपराधिक रिकॉर्ड –

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी बड़कू सोनकर आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट, सट्टा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट के आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।

Next Post

नवी यूपीआई ने इंडसइंड बैंक के साथ किया करार

Thu Sep 10 , 2026
मुंबई, 10 सितंबर (वार्ता) नवी यूपीआई ने अपने यूपीआई ऑपरेशन से जुड़ी प्रौद्योगिकी अवसंरचना को मजबूत करने के लिए गुरुवार को इंडसइंड बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की। यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में नवी लिमिटेड और इंडसइंड बैंक ने इस साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के केंद्र में […]

You May Like